Bharatiya Sanskriti Aur Sadhana (Vol.1) / भारतीय संस्कृति और साधना (प्रथम खण्ड)
Author
: Gopinath Kaviraj
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Adhyatmik (Spiritual & Religious) Literature
Publication Year
: 2009
ISBN
: 8AGBSAS1H
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xiv + 650 Pages, Glossary, Size : Demy i.e. 22 X 14 Cm.

MRP ₹ 275

Discount 10%

Offer Price ₹ 248

OUT OF STOCK

भारतीय संस्कृति और साधना प्रथम खण्ड भारतीय विद्या के महान् मनीषी एवं संस्कृति तथा साधना के तत्त्वान्वेषी साधक पुण्यश्लोक म०म० डॉ० श्रीगोपनीनाथ कविराज के निबन्धों का संग्रह है। इस ग्रन्थ में संगृहीत प्रबन्ध विगत ४० वर्षों के भीतर विभिन्न समयों में प्रकाशित हुए थे—इनमें से अधिकांश प्रबन्ध पत्रिकाओं में प्रदत्त स्वतन्त्र निबन्ध के रूप में और कतिपय लेख ग्रन्थ-विशेषों की भूमिका के रूप मेंं प्रकाशित हुए थे। इन प्रबन्धों में चयन में कालगत, विषयगत अथवा भावगत किसी प्रकार का क्रम नहीं रखा गया है। आलोच्य विषय भी सब प्रबन्धों का एक ही है, या एकजातीय ही है, यह भी नहीं कहा जा सकता। फिर भी यह सत्य है कि इस वैचित्र्य के अन्तराल में एक ही लक्ष्य की ओर इंगित विद्यमान है। जैसी कि विभिन्न रंगों के पुष्पों से गुँथी गई माला होती है। विभिन्न पुष्पों के भीतर पिरोया हुआ जो सूत्र है, वह भारतीय संस्कृति के प्रधान अङ्गï-स्वरूप आध्यात्मिक साधना के मर्म को समझने का प्रयत्न है।