Islama Aura Adhunika Bharata / इस्लाम और आधुनिक भारत (भारतीय मुस्लिम नेतृत्व के राजनीतिक, धाॢमक एवं सांस्कृतिक विचार)
Author
: Satya Prakash Mittal
  Mukut Bihari Lal
Language
: Hindi
Book Type
: Reference Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2009
ISBN
: 9788171246786
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: iv + 132 Page, Size : Demy i.e. 22.5 X 14.5 Vocabulary

MRP ₹ 70

Discount 10%

Offer Price ₹ 63

(Political, Religious and Cultural thoughts of Indian Muslim Leadership)<br /><br />इस युग में परिवर्तनशील आधुनिक जगत से सामंजस्य स्थापित करना इस्लाम धर्म की मुख्य समस्या है। लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता आज की ऐसी बुनियादी संसस्थाएँ और पद्धतियाँ हैं, जिनसे इस्लाम अपना सामंजस्य नहीं स्थापित कर पा रहा है। धर्म के मूल तत्त्वों को क्षति पहुँचाए बिना इन सब संस्थाओं के लिए मार्ग कैसे समतल किया जाय, इसका भार मुख्यत: उदार मुस्लिम नेतृत्व पर है। अब तक जो प्रयत्न हुए हैं, वे पर्याप्त सिद्ध नहीं हुए। जिन मुस्लिम नेताओं ने इस दिशा में कदम बढ़ाए, मुस्लिम जनता ने उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। भारत में आज भी साधारण मुस्लिम जनता पर पुरातनपंथी मौलवियों की पकड़ मजबूत बनी हुई है। आज से प्राय: डेढ़ सौ साल पहले सर सैयद अहमद खाँ ने इस और कदम बढ़ाया था। इस पुस्तक में उनके कार्यों तथा विचारों की कुछ विस्तार से चर्चा की गई है। उनके अनुसार-धाॢमक मामलों में (हदीस में) वॢणत (मुहम्मद साहब की) उक्तियों (वचनों) का पालन अनिवार्य है, किन्तु सांसारिक मामलों में मुसलमान उन्हें मानने को बाध्य नहीं है।...जगत परिवर्तनशील है...इस परिवर्तन के साथ आचार-विचार, रीति-रिवाज, आवश्यकताएँ बदलती रहती हैं। अत: पुरानी बातों से काम नहीं चल सकता। जितनी हानि रूढि़वाद से इस्लाम को हुई है, उतनी किसी दूसरी बात से नहींं हुई। रूढि़वादिता स"ो इस्लाम के लिए संखिया से भी अधिक घातक है। इस पुस्तक में इन सभी समस्याओं पर पन्द्रह मुस्लिम नेताओं के विचार दिए गए हैं। आज की परिस्थिति में ये विचार प्रस्तुत समस्याओं का समाधान खोजने मेंं सहायक हो सकते हैं। इस्लाम को उसके अनेक संप्रदायों एवं रूपों में समझने के लिए भी यह एक अ'छा ग्रंथ बन गया है। इस्लाम के पारिभाषिक शब्दों का अर्थ शब्दार्थ में देने से इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है। अध्यायक्रम प्रस्तावना : सत्यप्रकाश मित्तल 1. शाह वलीउल्लाह 2. सर सैयद अहमद खाँ 3. मौलाना अलता$फ हुसैन हाली 4. मौलवी हाफिज़ नज़ीर अहमद 5. मौलानी शिबली नौमानी 6. शे$ख जमालुद्दीन अ$फ$गानी 7. सैयद अमीर अली 8. बदरुद्दीन तैयब 9. मुहम्मद रहमतुल्ला सायानी 10. डॉ० मुहम्मद इ$कबाल 11. मौलानी हुसैन अहमद मदनी 12. मौलानी उबैदुल्ला ङ्क्षसधी 13. मौलानी अबुआला मौद्दी 14. मौलानी अबुलकलाम आज़ाद 15. मुहम्मद अली जिन्ना 16. समीक्षा : प्रो० मुकुटबिहारी लाल 17. शब्दार्थ 18. शब्दानुक्रमणिका