Jaina Kala Tirtha : Deogarh / जैन कला-तीर्थ : देवगढ़
Author
: Shanti Swaroop Sinha
  Maruti Nandan Prasad Tiwari
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2012
ISBN
: 9VPJKTDH
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: xii + 180 Pages + 80 Plates, Append., Biblio, Inde

MRP ₹ 300

Discount 20%

Offer Price ₹ 240

भारतीय-कला के इतिहास में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में स्थित देवगढ़ का विशिष्ट स्थान है। यहाँ कला का अजस्र प्रवाह प्रागैतिहासिक काल से निरन्तर 16वीं-17वीं शती ई० तक हुआ है, जिसमें वैदिक-पौराणिक और जैन दोनों ही परम्पराओं के कलावशेष हैं। जैन कला-तीर्थ : देवगढ़ शीर्षक प्रस्तुत पुस्तक में देवगढ़ की जैन कला के सभी पक्षों का पहली बार विस्तारपूर्वक अध्ययन हुआ है। जैन प्रतिमाओं और उनके प्रतिमालक्षण की व्याख्या कलात्मक और शास्त्रीय दोनों ही दृष्टियों से की गयी है। इस पुस्तक में देवगढ़ की तीर्थंकर, यक्ष-यक्षी, भरत-मुनि, बाहुबली, सरस्वती, क्षेत्रपाल एवं आचार्य और उपाध्याय मूर्तियों से सम्बन्धित नवीन सर्जनाओं को भी रेखांकित किया गया है। प्रारम्भ के अध्यायों में देवगढ़ के दशावतार एवं वराह मन्दिरों सहित अन्य वैदिक-पौराणिक परम्परा की कला-सामग्री पर भी सम्यक् दृष्टि से विचार किया गया है।