Karyalayi Hindi aur Computer / कार्यालयी हिन्दी और कम्प्यूटर
Author
: Archana Srivastava
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: Hindi Grammar, Language & Linguistics
Publication Year
: 2023
ISBN
: 9789387643604
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: xii + 124 Pages

MRP ₹ 120

Discount 15%

Offer Price ₹ 102

हिन्दी हमारी राजभाषा है, यह उसका संवैधानिक अधिकार है कि राजभाषा हिन्दी कामकाजी हिन्दी बनने की दिशा में अग्रसर हो। हिन्दी की प्रयोजन-मूलकता को देखते हुए भारत सरकार ने नयी शिक्षा नीति में इसे पाठ्यक्रम के रूप में पठनीय बना दिया है। कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी की दौड़ में हिन्दी पीछे न रह जाए इसलिए पाठ्यक्रम में इसकी बेसिक जानकारी भी अपेक्षित मानी गयी।
इस पुस्तक में हिन्दी के संवैधानिक रूप को स्पष्ट किया गया है ताकि नियमों को समझकर कार्यालयी हिन्दी को बेहतर ढंग से समझा जा सके। कार्यालयी हिन्दी की सम्भावनाओं और कार्यकलापों की भी जानकारी दी गयी है। भाषा में शब्दावली ही उसका आधार है। कम्प्यूटर तकनीक हो या कार्यालयों का कामकाज; एक भाषा / शब्दावली अपेक्षित है, जिसका विस्तृत विवेचन किया गया है। कार्यालय में हिन्दी का व्यावहारिक रूप पत्राचार है। लगभग सभी पत्रों के स्वरूप और उदाहरण यहाँ दिये गये हैं। कार्यालयी हिन्दी में प्रारूपण, टिप्पण, संक्षेपण, पल्लवन और प्रतिवेदन आदि का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है, इनके लेखन की विधि, प्रक्रिया, विशेषताएँ और असावधानियों पर विस्तृत चर्चा है। पुस्तक का दूसरा पक्ष कम्प्यूटर पर केन्द्रित है। कम्प्यूटर का विकास-क्रम बताते हुए कम्प्यूटर में हिन्दी का भविष्य जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है। आज कार्यालय हो, संगठन हो, शिक्षा-संस्थान हो, सभी कार्य अधिकांशत: कम्प्यूटर पर सम्पादित होते हैं। अत: कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी सभी को होनी चाहिए। कम्प्यूटर के हिन्दी में प्रभावी उपयोग में यूनिकोड जैसे फॉण्ट ने हिन्दी की मुश्किलें कम कर दी हैं। इण्टरनेट, कम्प्यूटर आदि विषयक विपुल सामग्री का समावेश इस पुस्तक में है। हिन्दी में शोध की परिकल्पना, परीक्षण, उसके चरण के विषय में भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। कुल मिलाकर कामकाजी हिन्दी को अत्यन्त उपयोगी बनाने की दिशा में एक प्रयास किया गया है। छात्रों की सुविधा को दृष्टि में रखते हुए पूरे पाठ्यक्रम पर सम्भावित प्रश्न भी दिये गये हैं। इससे छात्रों को पाठ्यक्रम तैयार करने में सुविधा होगी।