Loktattva Aur Chhayavadottar Hindi Kavita / लोकतत्त्व और छायावादोत्तर हिन्दी कविता
Author
: Toshi Anand
Language
: Hindi
Book Type
: Reference Book
Category
: Hindi Literary Criticism / History / Essays
Publication Year
: 2017, 1st Edition
ISBN
: 9788189498955
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xii+252=264 Pages / Size : 22.5 x 14.5 cm.

MRP ₹ 300

Discount 20%

Offer Price ₹ 240

लोकतत्त्व और छायावादोत्तर हिन्दी कविता

लोकतत्त्व साहित्य एवं समाज की प्राणधारा होते हैं, हमारी संस्कृति की पहचान लोकतत्त्वों में दिखाई देती है। लोकतत्व ही हमारे भीतर मूल्यों की सृष्टि करते हैं, जीवन के प्रति आस्था एवं विश्वास पैदा करते हैं। कवि अपनी संस्कृति से आत्मिक रूप से जुड़ा होता है और इसी कारण उसकी कविताओं में लोकतत्त्वों की अभिव्यक्ति सहजता के साथ होती है। इस प्रकार आधुनिकतम बोध के साथ परम्परा से चले आ रहे लोकतत्त्वों को छायावादोत्तर हिन्दी कवियों ने अपनी कविताओं में किसी न किसी रूप में बनाए रखा है।

छायावादोत्तर हिन्दी कवियों का सम्पूर्ण रचना-संसार वैचारिकता के बावजूद लोकतत्त्वों के इर्द-गिर्द रचा बसा है। प्रगतिवादी कवियों ने लोक-भाषा, ग्रामीणों परिवेश और स्थानीय रंगों से युक्त आंचलिक जीवन को अपनी कविता में सहजता एवं सजीवता के साथ प्रस्तुत किया है। प्रयोगवाद एवं नयी कविता में लोकजीवन की अनुभूति, सौन्दर्यबोध, प्रकृति और उसके प्रश्नों को सहज एवं मानवीय भूमि पर ग्रहण किया गया है। नवगीतकारों की कविताएँ लोकजीवन से पूर्णत: सम्पृक्त रही हैं। समकालीन हिन्दी कवियों ने मध्यवर्गीय संवेदनाओं के बीच विलुप्त होती लोकधारा को बचाया है। इस काल की कविताओं में लोक का संघर्षधर्मी स्वरूप भी दिखाई देता है।

छायावादोत्तर हिन्दी कविता की भाषा लोकाभिव्यक्ति को व्यक्त करने में सक्षम रही है। छायावादोत्तर हिन्दी कवियों ने अपने काव्य में लोक-चरित्रों का भी निर्माण किया है। विभिन्न पाश्चात्य प्रभाव के पश्चात् भी इन कवियों का लोकोन्मुख होना इन कवियों का अपनी लोक-परम्परा से आत्मिक लगाव की परिणति है। प्रस्तुत ग्रन्थ में छायावादोत्तर हिन्दी कविता और लोकतत्त्वों के साथ उसके सम्बन्ध का मूल्यांकन किया गया है। यह पुस्तक निश्चित रूप से साहित्य के अध्येतायों को नयी सोच की दिशा प्रदान करेगी।