Shivswaroop Baba Haidakhan [PB] / शिवस्वरुप बाबा हैड़ाखान
Author
: Sadguru Prasad Srivastava
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Bio/Auto-Biographies - Spiritual Personalities
Publication Year
: 2023 Edition
ISBN
: 9788171248452
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: x + 110 Pages, 16 Plates, Size : Demy i.e. 22.5 x 14 Cm.

MRP ₹ 150

Discount 15%

Offer Price ₹ 128

अध्यात्म-क्षेत्र में दिव्य विभूतियों के दर्शन और आशीर्वाद का विशेष महत्त्व है। हमारे यहाँ जीवन-यात्रा के मार्ग अनेक हैं, साधन पृथक्-पृथक्। दिव्यशक्ति से साकार महापुरुष ही सुगम मार्ग से सुपरिचित कराकर लक्ष्य-प्राप्ति करा सकते हैं। आध्यात्मिक उत्कर्ष के लिए तत्वानुशीलन और गुरु का निदर्शन अत्यावश्यक है। उत्तरांचल में एक ऐसे ही महात्मा एवं दिव्यात्मा के दर्शन का सौभाग्य लोगों को प्राप्त हुआ है, जिनके दृष्टिपात से योग-क्रिया के सारे गूढ़तम रहस्य खुल जाते हैं। इतना ही नहीं, त्रिनेत्र भी खुल जाते हैं। बाबा हैड़ाखान ने, जिन्हें शिवस्वरूप अवतारिक महापुरुष कहा जाता है, न केवल अपने देश भारत में, अपितु सुदूर विदेशों में तत्वान्वेषण का मार्ग प्रशस्त किया है। वे कभी साकार, कभी निराकार होकर अपने प्रेमी भक्तों को दर्शन देते रहते हैं।