Prachin Bharatiya Mudrayen / प्राचीन भारतीय मुद्रायें
Author
: Parmeshwari Lal Gupta
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2022, 6th Edition
ISBN
: 9789351460923
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: viii + 104 Pages + 12 Plates, Size : Demy i.e. 22.5 x 14.5 Cm.

MRP ₹ 400

Discount 20%

Offer Price ₹ 320

भारत के प्राचीन इतिहास के रूप में हमारी आज की जो जानकारी है, उसमें तत्कालीन सिक्कों का, जो यदा-कदा भूमि में दबे रह गये थे और आधुनिक काल में प्रकाश में आये हैं, बहुत बड़ा योगदान रहा है। यदि वे उपलब्ध न होते तो हमारे इतिहास के कितने ही पक्ष अधूरे रह जाते। आज भी वे पूरे हुए हैं, ऐसा नहीं कहा जा सकता। जब-तब अज्ञात सिक्कों के प्रकाश में आने पर हमारी जानकारी में वृद्धि होती रहती है; पुरानी धारणाओं और मान्यताओं में संशोधन-परिवर्धन करना पड़ता है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखकर देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में जहाँ प्राचीन भारतीय इतिहास का अध्ययन-अध्यापन होता है, स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम में तो स्थान दिया ही गया है, कुछ विश्वविद्यालयों ने उसे स्नातक कक्षा के लिए भी आवश्यक माना है। इस दृष्टि से यह पुस्तक छात्रों के लिए अत्यन्त उपयोगी है।