Bharatiya Sanskriti Ki Rooprekha / भारतीय संस्कृति की रुपरेखा
Author
: Prithvi Kumar Agrawal
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2010
ISBN
: 9788171247448
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: viii + 272 Pages, Size : Demy i.e. 21.5 x 13.25 Cm.

MRP ₹ 125

Discount 15%

Offer Price ₹ 106

प्राचीन युगों से भारतीय संस्कृति के सतत प्रवहमान स्वरूप एवं उसकी बहुमुखी परम्पराओं का इतिहास अत्यन्त रोचक विषय है। प्रस्तुत पुस्तक का उद्देश्य इस कालजयी संस्कृति के अध्ययन की प्रमुख विधाओं का कालक्रमिक परिचय तथा तत्सम्बन्धी उपलब्धियों का समीक्षात्मक मूल्यांकन है। संस्कृति एवं सभ्यता के पारिभाषिक दृष्टिïकोण, भारतीय परिस्थिति की विशेषताएँ, सांस्कृतिक संरचना, भूखण्ड और निवासी, वर्ण एवं जाति प्रथाएँ, धर्मों की मान्यताएँ तथा विचारधारा, कला की परम्परा, वाङ्मय के विशाल कलेवर, वैज्ञानिक शोध एवं चिन्तन आदि प्रकरणों की आधारभूत शास्त्रीय सामग्री का गहन एवं स्पष्टï विवरण प्राप्त करने के लिए यह ग्रन्थ अत्यन्त उपयोगी है। भारतीय शिल्प, स्थापत्य एवं चित्रकला सम्बन्धी विवेचन के साथ दिए गए आवश्यक रेखाचित्रों के द्वारा इसकी सार्थकता और भी बढ़ गयी है। पुस्तक गम्भीर अध्येताओं एवं स्नातक-स्नातकोत्तर विद्याॢथयों के साथ-साथ जनसाधारण के जिज्ञासु पाठकों के लिए भी विश्लेषणात्मक ज्ञान का साधन कही जा सकती है। अनुक्रम : प्रकाशकीय, अध्याय 1 : भारतीय संस्कृति और उसकी विशेषताएँ, अध्याय 2 : भूखण्ड और जनता, अध्याय 3 : भारत के धर्म, अध्याय 4 : भारतीय कला, अध्याय 5 : भारतीय वाङ्मय, अध्याय 6 : वैज्ञानिक परिदृश्य।