Katha Ram Kai Goodha / कथा राम कै गूढ़
Author
: Ramchandra Tiwari
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Adhyatmik (Spiritual & Religious) Literature
Publication Year
: 2024
ISBN
: 9789387643697
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: viii + 144 Pages, Size : Demy i.e. 22 x 14 Cm.

MRP ₹ 300

Discount 20%

Offer Price ₹ 240

कथा राम कै गूढ़

तुलसी ने दशरथ-पुत्र 'राम' को काव्य-नायक बनाकर विधि-निषेधमय रामकथा की सृष्टिï की। राम के मनुष्यत्व पर विशेष बल देते हुए भी तुलसी ने मध्यकालीन धर्मनिष्ठï लोक-मानस को ध्यान में रखकर राम के पारम्परिक निर्गुणत्व को बनाए रखा। इस प्रकार उनके राम का व्यक्तित्व मनुष्यत्व और ईश्वरत्व के विरोधाभासी तत्त्वों का संश्लेष बन गया और रामकथा में एक प्रकार की रहस्यमयता और गूढ़ता आ गई। वस्तुत: राम-कथा परोक्ष-प्रिय और मिथक-धर्मी भारतीय मानस की अद्भुत सृष्टि है। तुलसी के पूर्व भी इसकी गूढ़ता और प्रतीकात्मकता का अहसास सन्तों और पण्डितों को था। इसीलिए बालपन में गुरुमुख से बार-बार सुनने पर भी तुलसी ने इसके मर्म को पूरी तरह नहीं समझा था। सचेत होकर नाना-पुराण-निगमागम-सहमत राम-कथा की पुनर्रचना करते समय तुलसी इसकी गूढ़ता से पूरी तरह परिचित थे। तभी उन्होंने लिखा-- 'कथा राम कै गूढ़'।