Padumavati (Malik Muhmmad Jayasikrit) [PB] / पदुमावति (मलिक मुहम्मद जायसी कृत) (मूलपाठ तथा साहित्यिक व्याख्या) (पेपर बैक)

Author
: Kanhaiya Singh
Malik Mohammad Jayasi
Malik Mohammad Jayasi
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: Hindi Poetical Works / Ghazal etc.
Publication Year
: 2010
ISBN
: 9788171247288
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: xxiv + 536 Pages, Size : Demy i.e. 21.5 x 14.5 Cm.
MRP ₹ 275
Discount 15%
Offer Price ₹ 234
मलिक मुहम्मद जायसी सूफी काव्य-परम्परा के सबसे प्राणवान कवि हैं। उनकी रचना 'पदुमावति' भाव और विचार की ऐसी पूँजी है जो काव्य-कला के चरमोत्सर्ग के साथ ही भारत की राष्ट्रीयता और भावनात्मक एकता की एक मिसाल है। इसी से जायसी को 'धरती पुत्र' और 'राष्ट्र का महान सपूत' कहा गया है। जायसी की इस महान कृति का पाठ विद्वानों की महान उपलब्धियों के पश्चात् भी कई सौ स्थलों पर संदिग्ध और विवादास्पद बना था। प्रस्तुत संपादन में ऐसे सभी स्थलों के मूल पाठ को दुर्लभ फारसी पाण्डुलिपियों के आधार पर ढूँढ़ निकाला गया है। साथ ही इस कृति की साहित्यिक विशेषताओं को रेखांकित करने वाली साहित्यिक व्याख्या भी की गई है।
इसके संपादक पाठालोचन के मान्य हस्ताक्षर और सूफी साहित्य के मर्मज्ञ डॉ० कन्हैया सिंह हैं। उनकी इस योग्यता को डॉ० माता प्रसाद गुप्त, डॉ० वासुदेवशरण अग्रवाल, आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र, डॉ० परमेश्वरी लाल गुप्त जैसे इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित महानुभावों ने स्वीकृति दी है। यह नवीन पाठ और नयी साहित्यिक व्याख्या 'पदुमावति' के पाठ और अर्थ की गुत्थियों को सुलझाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।