Dilli Saltanat / दिल्ली सल्तनत (तराइन से पानीपत ११९१-१५२६ ई.)
Author
: Ganesh Prasad Baranwal
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 1991
ISBN
: 81712481X
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: xiv + 210 Pages, Append., Size : Demy i.e. 22 x 13 Cm.

MRP ₹ 50

Discount 15%

Offer Price ₹ 43

OUT OF STOCK

दिल्ली सल्तनत : तराइन से पानीपत का वृत भारत के इतिहास का संक्रमण अध्याय है। सामान्य अवधारणा के अनुसार इसे 'भारतीय इतिहास का मध्यकालÓ कहा जाता है। परन्तु इतिहास एक सतत प्रक्रिया है। काल विभाजन कृत्रिम तथा भ्रांतिपूर्ण होता है, यद्यपि अध्ययन हेतु यह सुविधापरक है। मध्येशियायी वास्तुशिल्प से निॢमत दिल्ली सल्तनत का अध्याय भारतीय इतिहास के विशाल प्रसाद को मजहबी स्थापत्य में रूपायित करता है। इतिहास पुरुष ने भारत को उसकी समग्रता के साथ कल्पनातीत परीक्षा में डाल दिया था। विगत शतियों की सम्पूर्ण भारतीय जीवन-पद्धति, दर्शन अपनी प्रासंगिकता-संकट से जिस प्रकार दिग्वसनी रूप में दिखाई पड़ते हैं उससे सीमा पार के धन-धरती खोजी कबीलों को हरकत में आने का जो मनचाहा न्योता मिलता है उसकी झाँकी पुस्तक में यत्र-तत्र शब्दबद्ध है। पुस्तक में मुख्यरूप से राजनैतिक गतिविधियों की भयंकर उठा-पटक तथा तज्जन्य परिणाम वॢणत है। इस उठा-पटक के बहुआयामी प्रभावों में अनेक की ओर संकेत-मात्र ही किया गया है।