Vishwa Ki Prachin Sabhyatayen [The Ancient World Civilizations] / विश्व की प्राचीन सभ्यताएँ (३२३ ई. पू. तक)
Author
: Sri Ram Goyal
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2019, 15th Edition
ISBN
: 9789351461562
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xvi +472 Pages, Size : Demy i.e. 22.5 x 14 Cm.

MRP ₹ 650

Discount 20%

Offer Price ₹ 520

भारत में विश्व की प्राचीन सभ्यताओं का सांगोपांग अध्ययन अभी हाल ही में प्रारम्भ हुआ है। इस विषय की अब तक जितनी अपेक्षा होती रही है, उससे हमारी इतिहास दृष्टिï में भारी दोष उत्पन्न हो गया है और हम स्वयं अपने देश के इतिहास और संस्कृति के महत्त्व को समझने में असमर्थ होते जा रहे हैं। आजकल हमारे देशवासियों के मन में या तो यह धारणा मिलती है कि भारत प्राचीन काल में विश्व का गुरु था अथवा वे कुछ पाश्चात्य आलोचकों के साथ यह विश्वास करते पाये जाते हैं कि हमारी प्राचीन संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति की तुलना में सर्वथा उपेक्षणीय थी। इसलिये इस बात की परमावश्यकता है कि हम अपने देश के इतिहास और सांस्कृतिक विकास का विश्व इतिहास और सांस्कृतिक विकास की पृष्ठभूमि में अध्ययन करें। तब हम पायेंगे कि प्राचीन काल में न तो अन्य देशों के निवासी पूर्णत: बर्बर थे और न हमारी संस्कृति उतनी विकृत थी जितनी कुछ पाश्चात्य आलोचक बताते हैं। प्रस्तुत पुस्तक लेखक की 'प्रागैतिहासिक मानव और संस्कृतियाँ' पुस्तक के बाद की कड़ी है। इसमें उक्त पुस्तक की विषयसामग्री के सार को पहले अध्याय में पृष्ठïभूमि के रूप में दिया गया है। और भी, जहाँ तक सम्भव हो सका है, नवीनतम गंवेषणाओं से प्रकाश में आये तथ्यों को समाविष्ट किया गया है। विषय-सूची : मानचित्र-सूची, 1. प्रागितिहास और सभ्यता का जन्म, खण्ड -1 : पश्चिमी एशिया, 2. पश्चिमी एशिया का भूगोल और जातियाँ, 3. सुमेरियन इतिहास और सभ्यता, 4. बैबिलोनियन इतिहास और सभ्यता, 5. प्रतिस्पर्धी साम्राज्यों का युग, 6. हित्ती इतिहास और सभ्यता, 7. असीरियन साम्राज्य और सभ्यता, 8. असीरियन साम्राज्य के प्रतिस्पर्धी और शत्रु, 9. यहूदी इतिहास और सभ्यता, 10. कैल्डियन पुनर्जागरण, खण्ड 2 : मिस्र, 11. पिरेमिड युग, 12. मध्य राज्य-युग, 13. साम्राज्य-युग, खण्ड 3 : ईजियन प्रदेश, यूनान और रोम, 14. ईजियन सभ्यता, 15. होमर-काल और 'क्लासिकल' यूनान का जन्म, 16. पाँचवीं शताब्दी : पेरिक्लिज़ का युग, 17. चतुर्थ शताब्दी : क्लासिकल युग का अवसान, 18. रोम का उदय, खण्ड 4 : ईरान, 19. प्राक्-ह़खामशी युग, 20. ह़खामशी साम्राज्य और सभ्यता, खण्ड 5 : भारत, 21. पुरा-ऐतिहासिक भारत (सैन्धव और वैदिक सभ्यताएँ), 22. मगध का उत्कर्ष और धर्म-क्रान्ति, खण्ड 6 : चीन, 23. चीनी सभ्यता का जन्म, पठनीय सामग्री, पारिभाषिक शब्द-सूची।