Kambuj Desh Ka Rajnaitik Aur Sanskritik Itihas / कम्बुज देश का राजनैतिक और सांस्कृतिक इतिहास
Author
: Mahesh Kumar Sharan
Language
: Hindi
Book Type
: Reference Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 1995
ISBN
: 8171241339
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xx + 216 Pages, Biblio., Append., 6 Plates, Size : Demy i.e. 22.5 x 14.5 Cm.

MRP ₹ 175

Discount 20%

Offer Price ₹ 140

आधुनिक दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्र प्राचीन काल में सुवर्ण भूमि और सुवर्ण द्वीप के नाम से जाना जाता था तथा बाद में इस क्षेत्र को बृहत्तर भारत भी कहा जाने लगा—जहाँ भारतीय संस्कृति के प्रसार के साथ-साथ राजनीतिक प्रभुत्व भी स्थापित किया गया था। कम्बुज (कम्बोडिया), चम्पा (वियतनाम), स्याम (थाइलैण्ड), लाओस, बर्मा, मलेशिया सुवर्ण भूमि और इण्डोनेशिया जिनमें जावा, सुमात्रा, बाली और बोॢनयों हैं—सुवर्ण द्वीप के नाम से प्रसिद्ध थे जहाँ आज भी भारतीय संस्कृति के अवशेष विद्यमान हैं। भारत की इन देशों के साथ मौर्य सम्राट् अशोक के समय से ही सांस्कृतिक गतिविधियाँ स्थापित होने लगी थीं। कङ्क्षलग विजय के बाद जब सम्राट् अशोक ने साम्राज्यवादी नीति को त्याग कर 'धम्म विजय' की नीति अपनाई तो उसने भारत की भौगोलिक सीमा के बाहर भी धम्मदूतों को बौद्ध धर्म के प्रचार के लिये भेजा और इस क्रम में सुवर्ण भूमि के लिये उसने दो महाथेरों—उत्तर और सोण को नियुक्त किया था।