Bharatiya Samaj Evam Sanskriti : Parivartan Ki Chunauti / भारतीय समाज एवं संस्कृति : परिवर्तन की चुनौती
					
					
					Author
						: Satya Prakash Mittal
						Language
						: Hindi
						Book Type
						: Reference Book
						Category
						: History, Art & Culture
						
						Publication Year
						: 2003
						ISBN
						: 8171243479
						Binding Type
						: Hard Bound
						Bibliography
						: xvi + 364 Pages, Append., Size : Demy i.e. 22.5 x 14.5 Cm.
						MRP ₹ 380
Discount 10%
Offer Price ₹ 342
						भारतीय संस्कृति के इस संग्रह-ग्रन्थ में ४२ विद्वानों के विचार संगृहीत हैं। इन विद्वानों में दिवंगत आचार्य नरेन्द्रदेव भी एक हैं, जिनकी स्मृति में गोष्ठी आयोजित कर इस विचार स?पदा को प्राप्त किया गया। उनके पाँच लेखों का बहुमूल्य समुच्चय इस गोष्ठी का आधार-निबन्ध है जिसे परिशिष्ट में देखा जा सकता है।
ऐतिहासिक कारणों से आॢथक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की दौड़ में पिछड़ गये पर?पराप्रिय रूढिग़्रस्त भारतीय समाज और उसकी विभिन्न संस्थायें तथा समुदाय, जाति-व्यवस्था तथा वर्ण-व्यवस्था, धर्म तथा स?प्रदाय, नैतिक मूल्य तथा आचार-व्यवहार, ग्राम तथा नगर, परिवार तथा पड़ोस, शिक्षा तथा मनोरंजन आदि सब कुछ द्रुतगति से बदल रहा है।
संस्कृति की परिभाषा और भारतीय संस्कृति के स्वभाव और स्वरूप की विवेचना के अतिरिक्त विद्वानों ने यह बताने का सफल प्रयास किया है कि भारतीय संस्कृति किस प्रकार इस व्यापक और द्रुतगामी परिवर्तन के समक्ष अपनी अस्मिता की रक्षा करते हुए राष्ट्रीयता, विश्वबन्धुत्व, लोकतन्त्र और सामाजिक समता जैसे नये मूल्यों एवं तत्त्वों को आत्मसात् करने का प्रयास कर रही है और ऐसा करते हुए उसे किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अत: यह संग्रह भारतीय संस्कृति और समाज को समझने की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ बन गया है।