Prithiviraj Raso Saar / पृथ्वीराज रासो सार (रासो के सम्पूर्ण कथानक के चुने हुये छंदों का संकलन)
Author
: Kanhaiya Singh
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: Hindi Poetical Works / Ghazal etc.
Publication Year
: 1994
ISBN
: 8171241352
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: 56 Pages, Size : Demy i.e. 21.5 x 13.25 Cm.

MRP ₹ 25

Discount 10%

Offer Price ₹ 23

'पृथ्वीराज रासो' हिन्दी रासो-परम्परा का एक बहुचर्चित प्रबंधकाव्य है। इसकी महत्ता दो कारणों से है—एक तो यह पृथ्वीराज चौहान जैसे इतिहास-प्रसिद्ध सम्राट के जीवन से संबद्ध है, दूसरे यह अपने ढंग का निराला काव्यग्रंथ है, जिसमें रसाभिव्यक्ति, अलंकार-सौष्ठव, छंद-विधान, भाषा-लालित्य और संगीतमयता का अद्भुत समाहार हुआ है। चंदबरदाई ने अपने कवित्व द्वारा इसे इतना लोकप्रिय बना दिया कि पृथ्वीराज के वास्तविक कहे जाने वाले इतिहास को लोकमन अस्वीकार करके इसे ही सच्चा इतिहास मानने लगा। आइन-ए-अकबरी जैसे परवर्ती इतिहास ग्रंथ में इसी के आधार पर पृथ्वीराज के बारे में लिखा गया।