Buddha Aur Bodhi Vriksha / बुद्ध और बोधिवृक्ष
Author
: Sheela Singh
Language
: Hindi
Book Type
: Reference Book
Category
: Bauddha / Pali Literature / Buddhism
Publication Year
: 1992
ISBN
: 817124801
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xvi + 204 Pages, Biblio., 18 Plate Size : Demy i.e. 22.5 x 14.5 Cm.

MRP ₹ 150

Discount 20%

Offer Price ₹ 120

OUT OF STOCK

यह पुस्तक भारतीय संस्कृति के एक महत्वपूर्ण विषय में गवेषणायुक्त साक्ष्यों का विश्लेषण था देशकाल की मर्यादा में उनका संयोजन है। इसमें भारत, लंका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों-बर्मा, थाईलैण्ड, चम्पा और इण्डोनेशिया में बोधि-वृक्ष के महत्व तथा उससे सम्बद्ध पूजा एवं उत्सवों का अन्वेषणात्मक विवेचन है। विषय का प्रवर्तन पुरैतिहासिक काल से प्रारम्भ होता है और प्रमुखतया 12-13 वीं शती तक विवेचन है किन्तु प्रसंगवश 18वीं 19वीं शती के साक्ष्य भी संकलित है। व्यापकरीति से अन्वेषण कर साहित्यिक स्तोत्र कलाकृतियों एवं पुरातात्त्विक अवशेषों से साक्ष्य संकलित किये गये हैं। धर्म की हीनयान परम्परा के भारत और सिंहल देश में प्रणीति पालि ग्रन्थ, महायान धारा के संस्कृत ग्रन्थ के साथ ही प्रसंगत: वैदिक, साहित्य, आयुर्वेदिक ग्रन्थ तथा संस्कृत भाषा के इतर पुस्तकों का भी उपयोग किया है। चैत्य, स्तूप और बोधि-वृक्ष के सम्बन्ध में लेखक की स्थापना निश्चय ही विचारणीय है। पुस्तक के अन्त में बोधि-वृक्ष सम्बन्धी अनेक चित्र पुस्तक का रोचकता और महत्त्व को द्विगुणित करते हैं।