Ashadhasya Pratham Dine / आषाढ़स्य प्रथम दिने
Author
: Narayan Sumant
  Girish Kashid
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Hindi Poetical Works / Ghazal etc.
Publication Year
: 2005
ISBN
: 8171244076
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: xviii + 50 Pages, Size : Demy i.e. 22 x 14 Cm.

MRP ₹ 80

Discount 20%

Offer Price ₹ 64

प्रस्तुत काव्य-संग्रह कृषि संस्कृति एवं किसान-जीवन की दर्दनाक गाथा है। इस संग्रह की कविताएँ वर्तमान किसान-जीवन को व्यापक धरातल पर परिभाषित करती हैं। इसमें कृषि संस्कृति के अछूते और अभिशप्त सन्दर्भों के साथ नए सन्दर्भ भी उद्घाटित हुए हैं। इन कविताओंमेंसूखा, शोषण, व्यवस्थागत विसंगतियाँ, एकांगी विकास, भ्रष्टïाचार, संघर्षमय जीवन, सदोष शिक्षा, गरीबी, भूख आदि से त्रस्त किसान-जीवन की दारुण व्यथा का अंकन हुआ है। ये कविताएँ कृषि संस्कृति के यथार्थ से साक्षात्कार कराती हैं। यह एक कटु सत्य है कि स्वातंत्र्योत्तर सुदीर्घ अवधि के पश्चात् देश के सामान्य किसान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। समग्रत: इन कविताओं में किसान-जीवन एवं कृषि संस्कृति का आत्मीयता और गहराई से अंकन हुआ है। यह सूखाग्रस्त किसानों के जीवन-संघर्ष की यथार्थ व्यथा है। कवि किसानों की वेदनाओं का भोक्ता होने से कविताओं में सजीवता, प्रामाणिकता और संवेदना का यथार्थ चित्र मुखर होता है। ये कविताएँ मूलत : महाराष्टï्र के सूखाग्रस्त किसानों से सम्बद्ध हैं। बावजूद इनका विजन महाराष्टï्र तक सीमित नहीं है। कवि की संवेदनात्मक अनुभूति के कारण ये कविताएँ भारतीय किसान-जीवन एवं कृषि संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। नि:संदेह यह काव्य-संग्रह कथ्य एवं शिल्प की दृष्टिï से मौलिक, सशक्त एवं प्रगल्भ है। अनुक्रम : फिर एक बार, लाँघ दो मेड़, तीर्थयात्रा, मौसम, साक्षर गन्ना, एकाध पीढ़ी को, इस साल, एन०ए०, अनुसंधान, प्रसवपीड़ा, वह, दस्तूर, खेत, ध्यानाकर्षक प्रस्ताव, दौनी, ॥वृषभ सहस्रनाम स्तोत्र॥, प्रगत, साँड़, शहीद, मश$क्कत, साक्षरता, चिह्नïांकित, श्रीमती हरितक्रान्ति, आषाढ़स्य, प्रथम दिने, रिश्ता, उपग्रहप्राप्त, भविष्य, आस, दो न?बरी, भरोसा, चित्र, अक्षर कृषि, बोआई, ग्रीनहाउस, कनकूत, प्रयास, कटनी, बापूजी और उनकी बकरी, भैरू, हैबती और दौलती, पेपर हॉर्स, वेलकम् न्यू मिलेनियम, रात।