Maitreyi ( Novel Based on Upanishad) / मैत्रेयी (औपनिषदिक-उपन्यास)
Author
: Prabhu Dayal Mishra
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Adhyatmik (Spiritual & Religious) Literature
Publication Year
: 2001
ISBN
: 8171242324
Binding Type
: Hard Bound
Bibliography
: viii + 100 Pages, Size : Demy i.e. 22.5 x 14.5 Cm.

MRP ₹ 120

Discount 20%

Offer Price ₹ 96

''........इस कथानक की मैत्रेयी स्वयं से पूछ सकती है-- उसे क्यों आवश्यक है आत्म साक्षात्कार के अनेक युगों के पश्चात् स्त्री-स्त्री और पुरुष की त्रिकोणीय परिधि में प्रस्तुत होना!......उसे तो अब अपने आपको शास्त्रार्थ की विषयवस्तु के रूप में भी परोसना होगा! और इसमें यदि वह व्यंग्य, विनोद और उपहास का पात्र बनती है, तो क्या यह उसकी नियति है? आज जनक (महज एक पात्र!) की ज्ञान सभा में खुली हुई केश राशि, आवेगपूर्ण मुखमण्डल और गहन जीवनानुभव की बोझिल वाणी से शास्त्रार्थ को उद्यत मैत्रेयी पुन: एक चुनौती है, किसी याज्ञवल्क्य की नहीं, स्वयं और समाज की भी।' परमात्मा का पता बतानेवाला उपन्यास 'मैत्रेयी' का कथानक ऋषि याज्ञवल्क्य और उनकी दोनों पत्नियों कात्यायनी और मैत्रेयी के बहुश्रुत जीवन प्रसंग पर केन्द्रित है, जिसमें प्रच्छन्न रूप से बहुपत्नी पृथा और स्त्री-पुरुष सम्बन्धों के शाश्वत प्रश्न समाहित हुए हैं। वस्तुत: इन प्रश्नों में उलझना इस उपन्यास का उद्देश्य नहीं है। लेखक की मूल उत्कंठा है 'परमात्मा के सही पते की खोज'।