Aadhunik Bhartiya Kavita (Collection of Poems of Different Indian Languages translated into Hindi) / आधुनिक भारतीय कविता (हिन्दी में विभिन्न भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)
Author
: Nand Kishore Pandey
  Audhesh Narain Mishra
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: Hindi Poetical Works / Ghazal etc.
Publication Year
: 2023
ISBN
: 9788171244584
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: viii + 248 Pages, Size : Demy i.e. 21.5 x 13.5 Cm.

MRP ₹ 100

Discount 15%

Offer Price ₹ 85

आधुनिक भारतीय कविता
आधुनिक भारतीय कविता को किसी एक बिम्ब में बाँध पाना कठिन है। आधुनिकता के अक्ष पर यह प्रश्नों की कविता है तो भारतीयता की दृष्टि से इसका स्वरूप बहुभाषिक, बहुसांस्कृतिक और बहुआयामी है। इस संग्रह में असमिया, उर्दू, तमिल, मलयालम, संथाली आदि बीस भारतीय भाषाओं के अनूदित स्वर हिन्दी कविता के साथ उपस्थित हैं ताकि पाठक भारतीय काव्य-परिदृश्य का समग्र अवगाहन कर सकें; शताधिक वर्षों के संकल्पों, संघर्षों, आकांक्षाओं की ध्वनियाँ सुन सकें और सांस्कृतिक बहुलता के प्रति अधिक उदार हों। कविता या साहित्य की कोई भी विधा किसी समस्या का समाधान नहीं देती। उसके पास कुछ सूत्र अवश्य होते हैं। संग्रह की रचनाओं में उन सूत्रों का वितान फैला है। ये सूत्र केवल राष्ट्रीय एकता का ही काम नहीं करते, अनेकता की पहचान भी कराते हैं। यह काव्य-आयोजन इसलिए भी विशिष्टï है क्योंकि यहाँ उपनिवेशवाद से लेकर उत्तर-आधुनिक बाज़ारवाद के विरुद्ध अनगिन संकल्प पूरी प्रामाणिकता के साथ मौजूद हैं और भारतीय साहित्य की परिकल्पना को वास्तविक सिद्ध करते हैं।
अनुक्रम : सप्त सिन्धु के, ब्रह्मपुत्र के मर्मर-घर्घर स्वर 1. असमिया कविता 2. उर्दू कविता 3. ओडिय़ा कविता 4. कन्नड़ कविता 5. कश्मीरी कविता 6. गुजराती कविता 7. डोगरी कविता 8. तमिल कविता 9. तेलुगु कविता 10. नेपाली कविता 11. पंजाबी कविता 12. बाड्ला कविता 13. मणिपुरी कविता 14. मराठी कविता 15. मलयालम कविता 16. मैथिली कविता 17. राजस्थानी कविता 18. संथाली कविता 19. संस्कृत कविता 20. सिन्धी कविता 21. हिन्दी कविता परिशिष्ट - 1 : कतिपय विशिष्ट कवि परिशिष्ट - 2 : कविता-शीर्षकों की सूची